Advertisement
CMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफाMeta भारत में बनाएगी अपना पहला AI डेटा सेंटर, Reliance के साथ मिलाया हाथLock-in Expiry: Meesho से लेकर ICICI Pru AMC तक, 75 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होने वाला हैलोग खरीद रहे हैं ज्यादा बीमा पॉलिसियां, फिर भी LIC और कंपनियों की ग्रोथ क्यों पड़ी धीमी?Delhi Weather Update: हीट वेव के बीच दिल्ली पर मेहरबान हुआ मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्टGold-Silver Price Today: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें ताजा भावजॉब बदलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट, इन सेक्टरों में बढ़ रही हैं सैलरी! जानिए अगले साल कितना मिलेगा इंक्रीमेंटभारत में आ सकता है 80 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, रुपये को होगा फायदाभारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधानऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा खेल! ‘डार्क पैटर्न’ से हर साल 28,000 करोड़ रुपये गंवा रहे भारतीय ग्राहक
अन्य समाचार जाली कागजातों पर मोबाइल कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ होगी पुलिस कार्रवाई
'

जाली कागजातों पर मोबाइल कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ होगी पुलिस कार्रवाई

PTI

- November,05 2012 8:33 PM IST

मोबाइल कनेक्शन जारी करने के बारे में दूरसंचार विभाग के कड़े नियम नौ नवंबर से प्रभावी हो जाएंगे। इसमें प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन लेते समय आधी अधूरी सूचना देने के लिए दूरसंचार कंपनी को जिम्मेदार माना जाएगा।

नये नियमों के तहत सिम कार्ड बेचने वाले अधिकृत व्यक्ति को यह शपथ देनी होगी कि उसने आवेदक को देखा है और आवेदन फार्म की फोटो को मिला लिया है।

इसके अलावा उसे साथ जमा कराये जाने वाले पते तथा पहचान पत्र की प्रतियों को मूल दस्तावेजों से मिलाना होगा।

अगर कोई ग्राहक मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए जाली दस्तावेज जमा कराता है तो रिटेलर तथा फ्रेंचाइजी को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी।

जीएसएम उद्योग के संगठन सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने कहा, े हम इन दिशा निर्देशों के कार्यान्वयन की दिशा में काम कर रहे हैं। े

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement