रक्षा मंत्री एहुद बराक ने कल अपने बयान में कहा, इस परीक्षण ने आयरन डोम के प्रदर्शन को मजबूती प्रदान करने में एक नई सफलता दिलाई है।
उन्होंने कहा, इस्राइल ने विभिन्न मिसाइल रक्षा प्रणालियों में वित्तीय सहायता के लिए प्रचुर मात्रा में धन निवेश किया है जो कुछ ही सालों में हमारे सम्पूर्ण राज्य क्षेत्र की रक्षा में मदद करेगा।
इस्राइली टेलीविजन के मुताबिक आइरन डोम का नया संस्करण मध्यम दूरी की मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। सीरिया और लेबानान के हिज्बुल्ला समूह के पास इस तरह के मिसाइल हैं।
पहला आयरन डोम बैट्री मार्च 2011 में गाजा क्षेत्र से 40 किलोमीटर :25 मील: दूर नेगेव मरूस्थलीय भाग के बीरशेवा में संस्थापित किया गया था।
दक्षिणी इस्राइल पर हमेशा फलस्तीन के हमास नियंत्रित गाजा क्षेत्र से रॉकेट हमले होते रहते हैं जिसके जवाब में हवाई हमले किए जाते हैं।
प्रत्येक बैट्री में रडार संसूचन और खोजी प्रणाली लगा होता है, एक अग्नि नियंत्रण प्रणाली और 20 अवरोधी मिसाइल के लिए तीन लॉन्चर होते हैं।