भारतीय इस्पात प्राधिकरण
दोनों कंपनियों के बीच सहमति पत्र पर दस्तखत इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की अगले सप्ताह जापान यात्रा के दौरान होगा।
इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं अगले सप्ताह जापान जा रहा हूं। संयुक्त उद्यम में दोनों पक्षों की 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
इस्पात सचिव डी आर एस चौधरी ने कहा कि सेल-कोबल आयर इंडिया प्राइवेट लि. में निवेश करीब 1,500 करोड़ रुपये होगा।
संयुक्त उद्यम में लोहे के छर्रे बनाये जाएंगे।
भाषा