सुरक्षा कारणों से पहचान नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि कल हुए हमले में प्रदेश की राजधानी अल फाशर से तकरीबन 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में सिगिली गांव को निशाना बनाया गया।
सूत्र ने बताया, मूलत: यह स्थानीय नागरिक सेना और जाघवा के बीच आदिवासी संघर्ष था।
उन्होंने बताया कि पांच लोगों के लापता होने की सूचना है।