अहमदीनेजाद ने कहा कि वह राजनीतिक विवादों से बचेंगे और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधांे के दबाव को कम करने पर ध्यान देंगे।
अहमदीनेजाद ने यह बयान ऐसे समय दिया है जबकि एक दिन पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनी ने सरकारी अधिकारियों और नेताओं को सार्वजनिक रूप से विवादों में शामिल होने के लिए चेताया था।
खामेनी की कड़ी आलोचना को अहमदीनेजाद के साथ उनकी सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। अहमदीनेजाद ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक रूप से ईरान के न्याय पालिका प्रमुख की इसलिए आलोचना की थी क्योंकि उन्हांेने अहमदीनेजाद की इविन जेल का दौरा करने का आग्रह ठुकरा दिया था।
अहमदीनेजाद ने खामेनी को पत्र लिखकर विवाद खत्म करने का वादा किया। इस पत्र को गुरूवार देर रात राष्ट्रपति की वेबसाइट पर डाला गया।
उधर, एएफपी की खबर के अनुसार, ईरान मंे हजारों लोगों ने तेहरान मेें अमेरिकी दूतावास पर कब्जे के 33 वर्ष पूरे होने पर अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आज अमेरिकी झंड़ों को जलाया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटेन विरोधी और इस्राइल विरोधी नारेबाजी भी की।