वैष्णव मठों को यहां सत्र भी कहा जाता है। मंच ने यह ग्यापन जिला प्रशासन के जरिए भेजा है। इसमें मंच ने दावा किया कि बताद्रवा सत्र की 120 बीघा जमीन और पातेकीबाड़ी सत्र की 77 बीघा जमीन पर संदिग्ध अवैध प्रवासियों ने अतिक्रमण कर लिया है।
बताद्रवा श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली है जबकि पातेकीबाड़ी सत्र भी मध्ययुगीन कई दार्शनिकों से जुड़ा रहा है।
मंच ने आरोप लगाया कि असम सरकार इन मठों की जमीन की रक्षा करने में नाकाम रही है। मंच ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अनुरोध किया कि वह इन स्थानों की रक्षा के लिए पहल करें।
मंच के सदस्यों ने जिले के अधिकारियों से भी बातचीत की जिन्हांेंने मामले को देखने का आश्वासन दिया।
भाषा