आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में राज्य के लगभग 14 लाख तेन्दूपाा संग्राहकों के लिए संग्रहण वर्ष 2011 की 180 करोड़ रूपए के प्रदेश व्यापी प्रोत्साहन पारिश्रमिक :बोनस: वितरण कार्य का शुभारंभ के मौके पर घोषणा की। अब राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में लगी महिला श्रमिकों को साड़ी प्रदान करेगी।
सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की श्रमिक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप राज्य के मेहनतकश तेन्दूपाा संग्राहक आज मजदूर की नहीं बल्कि मालिक की भूमिका में आ गए हैं। प्राथमिक वनोपज समितियों में तेन्दूपाा कारोबार के मुनाफे से मिल रहा बोनस इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेहनतकश मजदूर हर साल गर्मियों में राज्य के वनों में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच कड़ी मेहनत करके तेन्दूपाा एकत्रित करते हैं। उनके पैरों में कई बार कांटे लगने पर चोट आ जाती थी। उनके पांवों के दर्द को महसूस कर राज्य सरकार ने उन्हें नि:शुल्क चरण पादुकाएं देने की योजना भी शुरू की है।