मुलायम सिंह यादव ने इस महीने की शुरूआत में एन डी तिवारी को लखनउ में रहने का न्योता दिया था जिसके बाद से उत्तराखंड के राजनीतिक महकमे में दोनों के बीच संबंध बढ़ने की खबरें फैलने लगीं।
तिवारी से हाल ही में उनके यहां स्थित आवास अनंत वन में सपा के कई नेताओं और उत्तर प्रदेश के अनेक सरकारी अधिकारियों ने भी मुलाकात की।