Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार तूफान सैंडी के कारण एयर इंडिया, जेट ने अमेरिका जाने वाली उड़ानें रद्द कीं
'

तूफान सैंडी के कारण एयर इंडिया, जेट ने अमेरिका जाने वाली उड़ानें रद्द कीं

PTI

- October,30 2012 10:37 AM IST

जेट एयरवेज और एयर इंडिया ने तूफान सैंडी के चलते आज अमेरिका के नेवार्क और न्यूयॉर्क शहर जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया । यह तूफान अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंचने वाला है।

ये उड़ानें 7500 से अधिक उन उड़ानों में शामिल हैं जिन्हें तूफान के कारण रद्द किया गया है। उन शहरों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जहां तूफान के कहर की आशंका है ।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि आज के लिए निर्धारित एयर इंडिया...191 मुम्बई...नेवार्क और एयर इंडिया 101 दिल्ली...न्यूयॉर्क उड़ान को रद्द कर दिया गया है, जबकि कल की उड़ानों के समय में परिवर्तन कर इनके प्रस्थान का समय अपराह्न एक बजे रखा गया है ।

प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को उड़ानें रद्द किए जाने के बारे में सूचित कर दिया गया है और ट्रांजिट यात्रियों को दिल्ली में होटल में ठहराया गया है ।

उन्होंने कहा, अमेरिका के लिए उड़ान परिचालन शुरू होते ही हम उन्हें जल्द से जल्द उड़ानों मैं व्यवस्थापित करेंगे ।

इसके अतिरिक्त जेट एयरवेज ने 9 डब्ल्यू 227 और 9 डब्ल्यू 228 उड़ानों को रद्द किया है। इन उड़ानों का परिचालन ब्रसेल्स और नेवार्क के बीच होता है।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि 30 और 31 अक्तूबर की उड़ानों पर भी असर पड़ेगा ।

निजी एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा है कि वे सिर्फ प्रभावित उड़ानों के लिए बिना किसी जुर्माने के अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी योजना में परिवर्तन करें ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement