Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार अदालत रामदास के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई शुरू करेगी
'

अदालत रामदास के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई शुरू करेगी

PTI

- October,30 2012 10:33 AM IST

दिल्ली की एक अदालत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास और अन्य आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में अभियोग निर्धारण के लिए कल से दलीलों पर सुनवाई शुरू करेगी। यह मामला इंदौर के एक मेडिकल कॉलेज को बिना उचित सुविधा के छात्रों का दाखिला लेने की अनुमति देने से जुड़ा हुआ है।

विशेष न्यायाधीश तलवंत सिंह ने 12 सितंबर को रामदास और नौ अन्य आरोपियों के खिलाफ दैनिक आधार पर कल से सुनवाई करने की तारीख निर्धारित की थी।

रामदास के खिलाफ सीबीआई ने इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर :आईएमसीएचआरसी: में बिना पर्याप्त संकाय सदस्यों और क्लीनिकल आधारभूत संरचना के 2009 में छात्रों का दाखिला लेने की अनुमति देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने को लेकर आरोप पत्र दायर किया था।

रामदास के अतिरिक्त मामले में नौ अन्य आरोपियों में कैबिनेट सचिवालय के निदेशक के वी एस राव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर सुदर्शन कुमार और डा. जे एस धूपिया और सफदरजंग अस्पताल के डा. दीपेद्र कुमार शामिल हैं।

आईएमसीएचआरसी के पूर्व डीन आरोपी डा. एस के टोंगिया, कॉलेज के चिकित्सा निदेशक डा. के के सक्सेजा के साथ नितिन गोठवाल और डा. पवन भंबानी भी आरोपी के तौर पर नामजद किए गए हैं।

आईएमसीएचआरसी के अध्यक्ष सुरेश सिंह भदौरिया भी मामले में आरोपी हैं। सारे आरोपी जमानत पर रिहा हैं।

रामदास मई 2004 से अप्रैल 2009 के बीच संप्रग-एक सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री थे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement