लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जर्मनी की जूलियन शेंक के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ यहां फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के फाइनल में जगह बनाई।
दो हफ्तों में दूसरी बार शंेक का सामना कर रही 22 वर्षीय साइना ने 36 मिनट चले मुकाबले में शंेक को 21 . 19, 21 . 8 से हराया।
साइना को आज होने वाले फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी का सामना करना है।
इस भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले पिछले हफ्ते ओडेन्से में डेनमार्क ओपन के फाइनल में भी शेंक को हराकर खिताब जीता था।
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले गेम में उन्होंने 1 . 3 की बढ़त गंवा दी। उन्होंने हालांकि इसके बाद दमदार स्मैश और लंबी रैलियों में शेंक को उलझाकर 6 . 6 से बरबारी हासिल कर ली।
शेंक ने हालांकि मजबूत खेल दिखाया और एक बार फिर 15 . 10 की बढ़त हासिल कर ली। जर्मनी की खिलाड़ी ने इसके बाद कुछ गलतियां की जिससे साइना ने 16 . 16 के स्कोर पर बराबरी हासिल कर ली।