पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक हर्ष देव सिंह ने आज राज्य में जम्मू कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी
जेकेएनपीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने वाले और राष्ट्रीय एकजुटता परिषद :एनआईसी: के सदस्य भीम सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया, पार्टी की नयी टीम की क्षमता और प्रतिबद्धता से आश्वस्त होने के बाद मैंने पार्टी के नये अध्यक्ष के लिए हर्ष देव सिंह के नाम को स्वीकृति दी है।
उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को उधमपुर में हुयी पार्टी नेताओं की बैठक में हर्ष देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाने संबंधी निर्णय किया गया।
सिंह ने बताया कि उनके सहयोग के लिए 17 सदस्यांे की एक कोर समिति का गठन भी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि हर्ष देव सिंह वर्तमान में जेकेएनपीपी से विधानसभा के नेता हैं। इससे पहले वह कांग्रेस-पीडीपी सरकार में शिक्षा मंत्री थे। इसके बाद वह दूसरी बार रामनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। इसके अलावा वह जम्मू कश्मीर उच्चन्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं।