Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार उत्तराखंड में तेंदुए ने एक बच्ची की जान ली
'

उत्तराखंड में तेंदुए ने एक बच्ची की जान ली

PTI

- October,30 2012 10:26 AM IST

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक तेंदुए ने छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया जिसमें इस बच्ची की मौत हो गई। बीते एक महीने में उत्तराखंड में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

प्रताप नगर के एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि टिहरी जिले के रौनिया गांव में रहने वाली लड़की कल शाम पास की एक दुकान से घर लौट रही थी और उसी समय झाडि़यों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला किया और उसे जंगलों में ले गया।

शर्मा ने कहा कि तेंदुए द्वारा लड़की पर हमले को देखने वाले ग्रामीणों ने शोर मचाया। बाद में बच्ची का क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद हुआ।

इससे पहले 22 अक्तूबर को 38 वर्षीय शीला बिष्ट पर तेंदुए ने अल्मोड़ा जिले के सिल्खौरा गांव में उस समय हमला कर दिया था जब वह घास काटने गयी थी। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसके अलावा 16 अक्तूबर को अल्मोड़ा के माली चौनेली गांव में तेंदुए के हमले में 56 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement