Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार भय के माहौल में जी रहा है परिवार : कालेज निदेशक
'

भय के माहौल में जी रहा है परिवार : कालेज निदेशक

PTI

- October,30 2012 10:26 AM IST

सत्तारुढ़ जदयू के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला द्वारा कथित तौर पर दो करोड की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर स्थित पटना साहिब कालेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक

मुजफ्फरपुर के केंद्रीय जेल में बंद सजायाफ्ता पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने कथित तौर पर एक कनाडा में बसे एक अप्रवासी भारतीय जेएस धालीवाल के पटना साहिब कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के निदेशक संतलाल यादव से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यादव ने कहा, बीते 26 और 27 अक्तूबर को मुन्ना शुक्ला ने जेल से फोन कर रंगदारी मांगी थी। पहली बार जदयू की अधिकार रैली के लिए सात करोड और दूसरी बार दो करोड भेजने को कहा। इसके बाद से मेरा परिवार बहुत भयभीत है।

पंजाब में 32 इंजीनियरिंग कालेज और एक निजी राज्य स्तरीय गुरु काशी विश्वविद्यालय का संचालन करने का दावा करने वाले ग्रुप के निदेशक :मानव संसाधन: यादव ने कहा, इस घटना के बाद बिहार के प्रति समूह के मन में छवि खराब हुई है। घटना का अच्छा संदेश नहीं जाएगा और राज्य में पूंजी लगाने के इच्छुक लोग हतोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा, पटना साहिब गु्रप के मालिक एनआरआई जेएस धालीवाल है और भगवानपुर में समूह ने 35 करोड रुपये का निवेश कर दो वर्ष पूर्व इंजीनियरिंग कालेज खोला है। आने वाले समय में समूह 100 करोड रुपये के निवेश का इच्छुक था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चिंताजनक स्थिति हो गयी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement