Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार इंडियन ग्रां प्री देखने पहुंचे बालीवुड और खेल जगत के सितारे
'

इंडियन ग्रां प्री देखने पहुंचे बालीवुड और खेल जगत के सितारे

PTI

- October,30 2012 10:26 AM IST

दूसरी इंडियन ग्रां प्री में रफ्तार और रोमांच का मुकाबला देखने आज बालीवुड और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां भी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर नजर आई । इनमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा से लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल थे ।

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म सन आफ सरदार के प्रमोशन के लिये यहां पहुंचे । उन्होंने रेस शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत गाया । अजय ने इस मौके पर कहा , मैं पहली बार रेस देखने आया हूं और बहुत अच्छा लग रहा है । भारत में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है जो हमारे लिये फख्र की बात है ।

वहीं सोनाक्षी ने कहा , मुझे एफवन के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन यहां आकर अच्छा लगा ।

फेरारी टीम के प्रशंसक आफ स्पिनर हरभजन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड गीता बसरा के साथ आये थे । वह फेरारी टीम लाउंज और गैराज में भी गए । वहीं अभिनेत्री गुल पनाग भी फेरारी के समर्थन में लाल रंग की ड्रेस पहनकर आई थी ।

कैंसर से उबरकर भारतीय टीम में वापसी करने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह लगातार दूसरे साल इंडियन ग्रां प्री देखने पहुंचे तो उनके साथ तस्वीरें खिंचाने के लिये लोगों में होड़ लग गई ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement