श्री साईबाबा संस्थान ने अपने स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर रोक लगा दी है ।
संस्थान के कार्यकारी अधिकारी किशोर मोर ने प्रेट्र को बताया कि यह पाया गया था कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से उनकी ड्यूटी में लापरवाही पैदा होती है ।
उन्होंने कहा, यदि कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाया गया तो संस्थान कार्रवाई करेगा और जुर्माना लगाएगा ।