Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार सरकार ने खाद्य तेलों के निर्यात के लिये प्रतिबंध अवधि बढ़ायी
'

सरकार ने खाद्य तेलों के निर्यात के लिये प्रतिबंध अवधि बढ़ायी

PTI

- October,21 2012 8:23 AM IST

सरकार ने अगले आदेश तक खाद्य तेलों के निर्यात पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है। लेकिन 20,000 टन की उच्चतम सीमा के साथ ब्रांडेड उपभोक्ता पैक में खाद्य तेलों की विदेशों को भेजे जाने वाली खेप को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा कल जारी अधिसूचना के अनुसार, ै खाद्य तेलों के निर्यात पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ाया गया है। ै

आरंभ में खाद्य तेलों के निर्यात को एक वर्ष के लिए लागू किया गया था जो 17 मार्च 2008 से प्रभावी था। इस प्रतिबंध को समय-समय पर बढ़ाया गया और मौजूदा समय में यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2012 तक प्रभावी था।

लेकिन सरकार ने ब्रांडेड उपभोक्ता पैक में खाद्य तेलों की विदेशों को भेजे जाने वाली खेप को इस प्रतिबंध से एक वर्ष के लिए यानी सितंबर 2013 तक के लिए मुक्त रखा है।

इसमें कहा गया है कि मछली तेल का निर्यात मुक्त बना रहेगा।

खाद्य तेलों के निर्यात को इसलिए प्रतिबंधित किया गया था क्योंकि देश आयात पर भारी निर्भरता रखता है। खाद्य तेल की घरेलू उत्पादन मात्र 70 लाख टन है जबकि इसकी घरेलू वार्षिक मांग 1.7 से 1.8 करोड़ टन है। इस कमी को आयात के जरिये पूरा किया जाता है।

वर्ष 2011..12 में भारत ने 97.8 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement