Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार आर्डर आफ आस्ट्रेलिया का सदस्य बनाया जाएगा तेंदुलकर को
'

आर्डर आफ आस्ट्रेलिया का सदस्य बनाया जाएगा तेंदुलकर को

PTI

- October,17 2012 9:25 AM IST

बल्लेबाजी के बादशाह सचिन तेंदुलकर के नाम पर एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड ने आज घोषणा की कि इस महान भारतीय क्रिकेटर को आर्डर आफ आस्ट्रेलिया की सदस्यता से सम्मानित किया जाएगा। गैर आस्ट्रेलियाई नागरिकों को यह सम्मान कभी कभार ही दिया जाता है।

दक्षिण अफ्रीका में चैंपियन्स लीग ट्वेंटी . 20 में खेल रहे तेंदुलकर यह सम्मान हासिल करने वाले केवल दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी को इससे सम्मानित किया जा चुका है। सोराबजी को 2006 में आस्ट्रेलिया . भारत द्विपक्षीय कानूनी संबंधों के लिये आर्डर आफ आस्ट्रेलिया : एएम : का मानद सदस्य बनाया गया था।

भारत यात्रा पर आयी गिलार्ड ने संवाददाताओं से कहा, आस्ट्रेलिया और भारत को जोड़ने में क्रिकेट की अहम भूमिका रही है। दोनों ही देश क्रिकेट के दीवाने हैं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हम सचिन तेंदुलकर को आर्डर आफ आस्ट्रेलिया की सदस्यता देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, यह बहुत खास सम्मान है। यह ऐसे व्यक्ति को बहुत कम दिया जाता है जो आस्ट्रेलियाई नागरिक या आस्ट्रेलियाई नहीं हो। कैबिनेट मंत्री साइमन क्रीन अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement