जालंधर मंे आज दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओं मंे आज दो व्यक्तियों की मौत हो गयी । हालांकि इन मामलों मंे पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मकसूदां थाना के रेरू गांव के निकट एक ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर हो गयी । अनियंत्रित ट्रक ने एक राहगीर को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान लखविंदर सिंह के रूप मंे की गयी है वह जिले के गुग्गोमाल गांव का रहने वाला था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।
एक अन्य मामले मंे जिले के अलावलपुर इलाके मंे एक अग्यात वाहन की चपेट मंे आने से कल देर रात मोटरसाइकिल सवार सरवेश कुमार नामक युवक की मौत हो गयी ।
उन्होंने बताया कि दोनों हादसों के संबंध मंे मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस जांच कर रही है ।
भाषा रंजन कवीन्द्र
नननन