Advertisement
SIP खाते रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन नेट ग्रोथ लगभग शून्य; म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की बढ़ी चिंता Gold Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सफ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की ‘मेक इन इंडिया’ की तारीफ, भारत को बताया इनोवेशन का देशयोगी सरकार की नई पहल: प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को NSE सिखाएगा फाइनेंशियल स्किलभारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ सकता है निवेश, उत्पादन बढ़ाएंगी मौजूदा कंपनियां : वैष्णवUpcoming IPO: मेनबोर्ड IPO पर ब्रेक; SME सेगमेंट में 4 नए इश्यू खुलेंगे, 3 लिस्टिंग भी तयMarket Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे
अन्य समाचार अफगान जासूस ने किया था आत्मघाती हमला
'

अफगान जासूस ने किया था आत्मघाती हमला

PTI

- October,17 2012 9:05 AM IST

दो अमेरिकी तथा चार अफगानियों की जान लेने वाले सप्ताहांत में किए गए आत्मघाती हमले केा एक अफगान खुफिया एजेंट ने अंजाम दिया था।

भीतरघातियों की श्रंखला में यह ताजा मामला है ।

शनिवार को अफगान और नाटो बलों ने बताया था कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक नाटो सैनिक तथा एक सिविल कर्मचारी एवं अफगान खुफिया सेवा के चार सदस्यों को मार दिया है जो कंधार प्रांत में एक बैठक की तैयारियों में लगे थे ।

नेशनल डायरेक्टरेट आफ सिक्योरिटी : एनडीएस : के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, यह एक आत्मघाती हमला था जिसे हमारे एक कर्मचारी ने अंजाम दिया।

नाटो के अमेरिका नीत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल : आईएसएएफ : ने इस बात की पुष्टि की है कि हमला अफगान एजेंट ने किया था।

आईएसएएफ के प्रवक्ता मेजर एडम वोजाक ने कहा, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि एनडीए के एक सदस्य ने कंधार के मारूफ में उस दिन खुद को विस्फोट से उड़ा दिया था।

उन्होनंे कहा, लेकिन इस समय हम यह पुष्टि नहीं कर सकते कि यह गठबंधन बलों को निशाना बनाकर किया गया एक भीतरघाती हमला था ।

जांच में पता चला है कि हमले से एक सप्ताह पहले हमलावर ने अपनी पत्नी तथा बच्चों को पड़ोसी देश पाकिस्तान भेज दिया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement