राजस्थान के बारां जिले के कोतवाली थाना इलाके में आज तड़के अग्यात अपराधी ने सोते वक्त बच्ची को अगवा करके कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अग्यात अभियुक्त ने तीन साल की बच्ची को सोते में अगवाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। उन्हांेने बताया कि घटना की जानकारी उस समय मिली जब मां को सोती हुई बच्ची नहीं देखकर शोरशराबा किया, तो बच्ची का शव एक नाले में पडा मिला।
सूत्रों के अनुसार कस्बे में घटना की जानकारी मिलने पर उत्तेजित लोगों ने बच्ची का शव बीच सडक पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ वाहनों पर पथराव भी किया। पुलिस ने समझाकर रास्ता खुलवाया।
पुलिस ने मृतक बच्ची के चाचा हरिश्चन्द्र जाटव की रिपोर्ट पर अग्यात अभियुक्त के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।