अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव भरत ओझा ने आज कहा कि महेश भूपति और रोहन बोपन्ना अनुशासनहीनता के कारण दी गयी सजा के खिलाफ कार्यकारी समिति के पास अपील कर सकते हैं।
ओझा ने पीटीआई से कहा, इन दोनों खिलाडि़यों ने देश की जो सेवा की है हम उसको नहीं नकार रहे हैं। वे कार्यकारी समिति में अपील कर सकते हैं। हम उसे नैतिक समिति को भेज देंगे।
उन्होंने कहा, मैंने खिलाडि़यों को लिख दिया है और वे अपनी बात रख सकते हैं। हमने उन्हें कभी देशद्रोही नहीं कहा था।