कार और अन्य चौपहियां वाहन चुराकर नेपाल में बेचने वाले एक पुराने हिस्ट्रीशीटर को कानपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है । इस अपराधी के खिलाफ शहर के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में 21 मुकदमे दर्ज है तथा इस पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित था ।
कानपुर पुलिस के उपमहानिरीक्षक अमिताभ यश ने आज बताया कि फरवरी 2011 में एक लोडर चालक की हत्या और वाहन चोरी के मामले मंे वांछित भानु प्रताप सिंह का संबंध नेपाल के बड़े अपराधियों से है । वह नाम बदलकर फरीदाबाद में नौकरी कर रहा था । शहर के अनवरगंज इलाके में कल इसके पास से गिरफ्तारी के समय एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस तथा फर्जी ड्राईविंग लाइसेंस भी मिला है ।