वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरूण कुमार जैन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक वक्तव्य में आज यहां बताया गया कि नगालैंड बैच के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी फिलहाल गृह मंत्रालय में अंतर राज्यीय परिषद के सलाहकार हैं।
उनकी नियुक्ति राजस्थान कैडर के 1976 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है।