Advertisement
महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहारा
अन्य समाचार जापान में ट्विटर की मदद से आपदा प्रबंधन का अभ्यास
'

जापान में ट्विटर की मदद से आपदा प्रबंधन का अभ्यास

PTI

- September,19 2012 3:43 PM IST

तोक्यो के रोप्पोंगी इलाके में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर द्वारा आपदा प्रबंधन का अभ्यास किया गया। आपदा प्रबंधन के तहत आपदा के दौरान पीडि़त लोगों के लिए आश्रय स्थल का पता करना और घायल लोगों के बारे में जानकारी देना शामिल है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्विटर की जापानी शाखा, रियल स्टेट कंपनी मोरी बिल्डिंग कंपनी, इंटरनेट सेवा प्रदाता याहू जापान कार्पोरेशन आदि ने मिलकर आयोजित किया था। इसका उद्देश्य आपदा के समय सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए भागीदारों का उत्साह बढ़ाना और गलत सूचनाओं जैसी समस्याओं से निपटने के लिए जागरूकता फैलाना था।

2011 के मार्च में जापान में आए सुनामी और भूकंप के समय ट्विटर पर ट्विट या शॉर्ट मैसेज के माध्यम से बहुत सारी सूचनाएं भेजी गयी थीं लेकिन इनमें से बहुत सारी जानकारी गलत भी थीं।

इस अभ्यास में लगभग 100 लोग शामिल हुए। अभ्यास उस स्थिति पर आधारित था जिसमें माना गया कि तोक्यो में एक बड़ा भूकंप आया है।

याहू द्वारा उपलब्ध कराए गए एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन के आपातकालीन अलर्ट के माध्यम से लोगों को भूंकप की रिपोर्ट तुरंत मिल जाएगी। इसके बाद वह मोरी बिल्डिंग द्वारा बनाए गए शिविर में चले जाएंगे।

लोगों को मोरी बिल्डिंग द्वारा ट्विटर पर डाले जा रहे अपडेट को लगातार देखते रहना होगा जिससे उन्हें भूंकप से संबधित हर तरह की जानकारी और राहत उपायों के बारे में पता चल सकेगा।

क्योदो

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement