Advertisement
फंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकसविदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरेंMSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगार
अन्य समाचार असम सरकार ने बंद के दौरान सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने को अधिसूचना जारी की
'

असम सरकार ने बंद के दौरान सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने को अधिसूचना जारी की

PTI

- September,19 2012 3:33 PM IST

असम सरकार ने कल आहूत भारत बंद के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों और राज्य के उपक्रमों में सामान्य कामकाज और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आज एक अधिसूचना जारी की ।

यहां जारी एक आधिकारिक विग्यप्ति में कहा गया है कि सभी जिला एवं उप मंडल अधिकारियों को बंद के दौरान परिवहन और बिजली सहित सभी राज्य सरकार के कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गए हैं।

विग्यप्ति में कहा गया है कि कल ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित माना जाएगा तथा ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अन्य कार्रवाइयों के साथ ही वेतन कटौती, सेवा में बाधा, अनुशासनात्मक कार्रवाई आदि की जा सकती है।

भाजपा नीत राजग ने डीजल मूल्यवृद्धि, खुदरा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या मैं कटौती के खिलाफ कल देशव्यापी बंद का आह्वान किया है।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement