ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद से बातचीत के लिए दमिश्क पहुंचे।
इस सप्ताह के शुरू में सालेही ने क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों को सीरिया भेजने की पेशकश की थी।
सालेही ने संवादाताओं से कहा कि वह अपने सीरियाई समकक्ष वालिद मुल्लेम से भी मिलेंगे।
ईरानी विदेश मंत्री की सीरिया यात्रा से पहले, सोमवार को सीरिया पर क्षेत्रीय संपर्क समूह की काहिरा में बैठक हुई थी जिसमें संयुक्त राष्ट्र अरब लीग के शांति दूत लखदर ब्राहिमी ने भाग लिया था।
सालेही ने कल देश में टकराव और हिंसा रोकने की अपील की थी और बिना विदेशी हस्तक्षेप के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया था। उन्होंने सीरियाई विपक्षियों के लिए वित्तीय, सैन्य और प्रशिक्षण के तौर पर सहयोग रोकने का भी आग्रह किया।
तेहरान ने प्रस्ताव दिया है कि सीरिया में हिंसा रोकने के प्रयास के तहत चार देशों.... मिस्र, ईरान, सउदी अरब और तुर्की के संपर्क समूहों के पर्यवेक्षकों को दमिश्क भेजा जाना चाहिए।