Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार विषाक्त भोजन के कारण 124 लोग अस्पताल में भर्ती
'

विषाक्त भोजन के कारण 124 लोग अस्पताल में भर्ती

PTI

- September,19 2012 3:23 PM IST

विषाक्त भोजन के कारण कम से कम 124 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अगरतला से 210 किलोमीटर दूर धर्मनगर जिले के बाराहल्दी गांव में प्रसाद खाने के बाद इनमें विषाक्त भोजन के कारण होने वाले लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि कल विश्वकर्मा पूजा के मौके पर गुरुदास दास के घर पर करीब 600 लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया था।

प्रसाद खाने के बाद कुछ लोगों ने अस्वस्थ होने की शिकायत की और फिर उन्हें उल्टियां हुईं और उनके पेट खराब हो गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी :सीएमओ: दिलीप दास ने संवाददाताओं को बताया कि कल जिले के दासदा और कंचनपुर उपमंडल के अस्पताल में कम से कम 124 लोगों को भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

दास ने बताया कि अन्य चिकित्सकों की सहायता के लिए दो अतिरिक्त चिकित्सकों को इन अस्पतालों में नियुक्त किया गया है।

स्थानीय सांसद राजेंद्र रींग और कंचनपुर के उपप्रभागीय मजिस्ट्रेट ने अस्पतालों का दौरा किया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement