जम्मू कश्मीर सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग का नाम बदलकर आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग कर दिया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के नाम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग करने को मंजूरी दे दी गई।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने पंचायती राज निदेशक के नवसृजित पद पर दिलशादा खान की नियुक्ति को पहले ही मंजूरी दे दी है।
सरकार ने पहले ही 14 विभिन्न विभागों की शक्तियां पंचायतों को हस्तांतरित कर दी हैं ताकि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया जा सके।
भाषा