न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा प्रदर्शन किया । उसके लगभग सभी प्रमुख बल्लेबाजों ने रन बनाये ।
इस साल आईसीसी सर्वश्रेष्ठ टी20 प्रदर्शन का पुरस्कार जीतने वाले रिचर्ड लेवी का फार्म टीम के लिये निर्णायक होगा । उनका साथ देने के लिये जाक कैलिस और हाशिम अमला हैं । तेज गंेदबाजी आक्रमण की अगुवाई डेल स्टेन करेंगे लेकिन कमजोर स्पिन विभाग चिंता का सबब है ।
टीमें :
दक्षिण अफ्रीका :
एबी डिविलियर्स : कप्तान :, हाशिम अमला, फरहान बेहरडेन, जोहान बोथा, जेपी डुमिनी, फाफ डु प्लेसिस, जाक कैलिस, रिचर्ड लेवी, एल्बी मोर्कल, मोर्नी मोर्कल, जस्टिन ओनटोंग, वेन परनेल, राबिन पीटरसन, डेल स्टेन, लोंवाबो सोटसोबे ।
जिम्बाब्वे :
ब्रेंडन टेलर : कप्तान :, वुसी सिबांडा, हैमिल्टन मसाकाजा, स्टुअर्ट मैटसिंकेयेरी, मैल्कम वालर, एल्टन चिगुम्बुरा, क्रेग इरविन, ग्रीम क्रीमर, रे प्राइस, काइल जारविस, क्रिस मोफू, रिचर्ड एम , ब्रायन विटोरी, प्रोस्पर उत्सेया, फोर्सटर मुतिज्वा ।