| सेंसेक्स 80 अंक की गिरावट के साथ खुला | | बीएस संवाददाता / मुंबई January 23, 2012 | | | | |
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 80 अंक की गिरावट के साथ खुला।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में 287 अंक की बढ़त दर्ज करने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 79.69 अंक की गिरावट के साथ 16,659.32 अंक पर आ गया। इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.25 अंक की गिरावट के साथ 5,021.35 अंक पर आ गया।
ब्रोकरों के अनुसार मंगलवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और हालिया तेजी को भुनाने के लिए मुनाफावसूली की।
|