, 19 सितंबर
तीन सप्ताह तक चली लंबी बातचीत के बाद कल दोनों पक्षों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमंें तय किया गया कि खनिक गुरूवार सुबह सात बजे अपने काम पर लौटेंगे। इसके लिए उनके वेतन में 11 से 22 प्रतिशत की वृद्धि और बोनस मंजूर किया गया।
दस अगस्त को शुरू हुई यह हड़ताल जल्द ही अन्य प्लेटिनम और स्वर्ण खनन कंपनियों में भी फैल गई। इससे देश की अर्थव्यवस्था के प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया था ।
गत 16 अगस्त को प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने हड़ताल कर रहे लोगों पर गोलीबारी की थी जिसमें 34 लोग मारे गए। रंगभेद की नीति की समाप्ति के बाद यह अब तक की सबसे भीषण गोलीबारी थी ।
जारी एएफपी