Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार भारत टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार, ट्रंपकार्ड होंगे हरभजन : मैकगिल
'

भारत टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार, ट्रंपकार्ड होंगे हरभजन : मैकगिल

PTI

- September,18 2012 3:53 PM IST

भारत को टी20 विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार बताते हुए आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल ने आज कहा कि आफ स्पिनर हरभजन सिंह भारतीय टीम के लिये ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं ।

मैकगिल ने कहा , मुझे लगता है कि भारत टी20 विश्व कप जीत सकता है । वेस्टइंडीज टीम के पास भी इस प्रारूप के अनुरूप खेल सकने वाले बेहतरीन बल्लेबाज हैं । पिछले प्रदर्शन के आधार पर आस्ट्रेलिया को मैं शीर्ष दावेदारों में नहीं रखूंगा ।

आस्ट्रेलिया के लिये 44 टेस्ट में 208 विकेट ले चुके मैकगिल ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था । वह हाकी इंडिया लीग के ब्रांड दूत आस्ट्रेलियाई हाकी कप्तान जैमी ड्वायेर के साथ भारत दौरे पर आये हैं ।

उन्होंने स्वीकार किया कि बदलाव के दौर से गुजर रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है लेकिन वह यह मानने को तैयार नहीं कि टीम आयरलैंड से भी नीचे हो सकती है । आईसीसी टी20 रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को आयरलैंड से भी नीचे रखा गया है ।

मैकगिल ने कहा , यह रैंकिंग मेरी समझ से बाहर है । हमने आयरलैंड से खेला भी नहीं और हम रैंकिंग में उससे नीचे कैसे हो गए । आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ अर्से में अच्छा नहीं रहा लेकिन इतना खराब भी नहीं रहा ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement