Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार आम आदमी के हित मंे शिअद भारत बंद का समर्थन करेगा : बादल
'

आम आदमी के हित मंे शिअद भारत बंद का समर्थन करेगा : बादल

PTI

- September,16 2012 9:43 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बहु ब्रांड खुदरा कारोबार मंे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी से जुड़े केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ 20 सिंतबर के भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश भर के छोटे दुकानदार बेरोजगार हो जायेंगे।

हिंद समाचार समूह के संपादक विजय कुमार चोपड़ा की अगुवाई वाली राम नवमी उत्सव कमेटी समारोह में हिस्सा लेने आये मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत मंे कहा, खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश देश भर के छोटे दुकानदारों को तबाह कर देगा और यह देश हित में नहीं है । इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, शिरोमणि अकाली दल :शिअद: देश की बड़ी राजनीतिक पार्टी है । केंद्र सरकार के इस जनविरोधी निर्णय पर पार्टी मूकदर्शक नहीं बन सकती है । इसलिए इसके विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद को शिअद पूरा समर्थन देगा । यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी के नाम पर सत्ता संभालने वाली कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार इस तरह का निर्णय कर उन्हें :आम आदमी: तबाह करने पर तुली हुई है ।

हालिया निर्णय पर संप्रग के घटक दलों के बीच आपसी मतभेद की ओर इशारा करते हुए बादल ने कहा, संप्रग की गलत नीतियों के कारण देश मंे राजनीतिक संकट की स्थिति बन रही है, जो देश को अराजकता की ओर ले जाने का काम करेगा ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement