Business Standard
Advertisement
बिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्स
अन्य समाचार चीन ने विवादास्पद द्वीप के निकट मछली पकड़ने की अनुमति दी
'

चीन ने विवादास्पद द्वीप के निकट मछली पकड़ने की अनुमति दी

PTI

- September,16 2012 7:53 PM IST

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीप को लेकर चीन और जापान के बीच विवाद बढ़ने की संभावना है क्योंकि बीजिंग ने आज अपने मछुआरों को चीनी समुद्री निगरानी जहाजों की सुरक्षा में जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की अनुमति दे दी।

सरकारी सीसीटीवी ने चीनी कृषि मंत्रालय के हवाले से बताया कि दियाओयू द्वीप के आस-पास चीन मछुआरे वर्षों से मछली पकड़ रहे हैं और उन्हें अपना काम जारी रखने का अधिकार है।

इस द्वीप को चीन दिआयोयू कहकर पुकारता है जबकि जापान उसे सेनकाकू कहता है। द्वीप जापानी तटरक्षकों की भारी सुरक्षा में है। उस द्वीप पर दोनों देश अपना-अपना दावा करते हैं।

दोनों देशों के बीच 2010 में उस वक्त बड़ा कूटनीतिक विवाद पैदा हो गया था जब जापान ने चीनी मछली पकड़ने वाले जहाज के कप्तान के खिलाफ मुकदमा चलाया था। हालांकि, हफ्तों के कूटनीतिक मोल-भाव के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।

विवादित जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की अनुमति देने का चीन ने हालिया कदम तब उठाया है जब उसने इलाके में गश्त लगाने के लिए छह समुद्री जहाजों को तैनात किया। ऐसा जापान द्वारा द्वीपों पर अपनी पकड़ सुनिश्चित करने के लिए उसे निजी मालिकों से खरीदने के बाद किया गया।

विश्लेषकों का कहना है कि चीन का कोई भी बड़ा मछली पकड़ने का अभियान चीन और जापानी समुद्री बेड़े के बीच टकराव को जन्म दे सकता है।

इस बीच, राज्य समुद्री प्रशासन :एसओए: ने दियाओयू द्वीप और उससे संबद्ध छोटे द्वीपों के बारे में कई भौगोलिक सूचनाओं को जारी किया है ताकि चीन की संप्रभुता पर पुन: पुष्टि कर सके। वहीं, चीनी निगरानी जहाजों ने जापानी तटरक्षकों को चुनौती देते हुए द्वीप के आस-पास के जलक्षेत्रों में गश्त शुरू दी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement