Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार बीआरटी की कल्पना और स्वरूप बुरा नहीं : उच्च न्यायालय
'

बीआरटी की कल्पना और स्वरूप बुरा नहीं : उच्च न्यायालय

PTI

- September,10 2012 10:33 PM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज यह कहते हुए कि बीआरटी की अवधारणा और उसका स्वरूप बुरा नहीं है, दिल्ली सरकार से कल तक यह बताने को कहा कि क्या अंबेडकर नगर-मूलचंद बस रैपिड ट्रांजिट कोरिडोर को कुछ बदलाव के साथ जारी रखा जा सकता है।

बीआरटी कोरिडोर की आलोचना करने वाली केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह की खंड पीठ ने कहा, हमें बीआरटी बचाने के लिए समस्याएं दूर करने का तरीका ढूंढने दीजिए।

पीठ ने कहा, ख्याल बुरा नहीं है और डिजाइन में भी कोई खामी नहीं है, लेकिन बीचोंबीच एकाएक यातायात बढ़ जाने से पूरी परियोजना बदनाम हो गई है।

संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी, जिन्होंने रिपोर्ट तैयार करने वाले दल का नेतृत्व किया, ने पीठ को बीआरटी के परीक्षण के दौरान विशेषग्य संगठन द्वारा अपनाए गए तरीके की जानकारी दी।

पूरे विवरण का अध्ययन करने के बाद पीठ ने चार घंटे से अधिक समय तक अंतिम बहस सुनी और कहा, समस्या शेख सराय से चिराग दिल्ली के बीच के इलाके में है, जो 5.8 किलोमीटर के पूरे स्ट्रेच का मात्र 800 मीटर है।

पीठ ने कहा कि साकेत की तरफ से बीआरटी की तरफ आने वाले वाहन शेख सराय और चिराग दिल्ली से बीआरटी कोरिडोर में आते हैं, कारें और बसें विभिन्न मार्गों की तरफ मुड़ जाती हैं।

पीठ ने सरकार से यह पता लगाने को कहा कि क्या बस नंबर 534 और 534 ए और कुछ चार्टर्ड बसों का मार्ग बदलकर कोरिडोर पर होने वाली वाहनों की भीड़ को कम किया जा सकता है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement