Advertisement
नए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकसविदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरेंMSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”
अन्य समाचार तालिबान अफगानिस्तान में सुरक्षा को लेकर अमेरिका के साथ काम करने को तैयार
'

तालिबान अफगानिस्तान में सुरक्षा को लेकर अमेरिका के साथ काम करने को तैयार

PTI

- September,10 2012 3:24 PM IST

तालिबान अल कायदा से पूरी तरह नाता तोड़ने , अफगानिस्तान में कई सैन्य अड्डों पर अमेरिकी कब्जे को अनुमति देने तथा नाटो के साथ अपने 11 साल पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए युद्धविराम को राजी है ।

लंदन स्थित रायल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट : आरयूएसआई : द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि 9 : 11 के हमलों के मद्देनजर अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन बलों द्वारा अफगानिस्तान से खदेड़े गए समूह ने अब सुरक्षा मामलों पर अमेरिका के साथ सहयोग तथा शांति वार्ताओं में भाग लेने की इच्छा जाहिर की है । इसके बदले में तालिबान की अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मान्यता की शर्त है ।

आरयूएसआई का अध्ययन चार वरिष्ठ तालिबान नेताओं से साक्षात्कार पर आधारित है । ये वे नेता हैं जो संगठन के नेता मुल्ला मोहम्मद उमर के करीब हैं । इन में पूर्व सरकारी मंत्री , संगठन का एक संस्थापक सदस्य और एक मुजाहिदीन कमांडर हैं । टेलीग्राफ में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है ।

तालिबान कमांडरों के हवाले से अध्ययन में अफगानिस्तान के लिए एक समझौते की बात कही गयी है जो वर्ष 2014 तक देश को पुन: अराजकता की आग में धकेले जाए बिना अधिकतर पश्चिमी सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करेगा

यह रिपोर्ट मौजूदा हालात के विपरीत है जहां जमीनी स्तर पर अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में कोई कमी नहीं आयी है । इस मसले को लेकर दोहा में शांति वार्ता आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है लेकिन कतर को इसमें कोई सफलता नहीं मिली है ।

जारी :भाषा नरेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement