टोरंटो, दस सितंबर : भाषा : फिल्म निदेशक मीरा नायर का यहां टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में उनकी फिल्मद रिलेकटंट फंडामैंटलिस्ट के प्रीमियर के दौरान शानदार स्वागत किया गया । उन्होंने अपनी इस फिल्म को दो पक्षों के बीच पुल का निर्माण करने का प्रयास बताया ।
यह फिल्म पाकिस्तानी लेखक मोहसीन हामिद के उपन्यास पर आधारित है ।
वेनिस फिल्मोत्सव में उद्घाटन के बाद टोरंटो में भी उनकी फिल्म की काफी सराहना हुई है ।
नायर ने एक साक्षात्कार में कहा, मैें चाहती थी कि यह फिल्म एक ऐसी यात्रा हो जिसमें आप खुद को देख सकें । बुश की भयानक उक्ति आप हमारे साथ हैं या हमारे विरोध में ने हर जगह युद्धों को जन्म दिया है । मैं दोनों पक्षों से उपर उठकर एक पुल का निर्माण करना चाहती थी। एक ऐसी बातचीत जो बुद्धिमत्तापूर्ण और उम्मीदों और प्यार से भरी हो ।
उन्होंने कहा, इस फिल्म का आधार गिलो पोंतोकोर्वो की दी बैटल आफ अल्जीयर्स से मिला जिसमें उन्होंने फ्रांसीसी और अल्जीरियाई के दुख दर्द को समान गरिमा , बौद्धिकत्ता और दर्द के साथ दिखाया है ।
नायर ने वेनिस में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद बताया था, पोंतोकोर्वो की विधवा मेरे पास आयीं और बोली ,तुम्हारे अंदर गिलो जिंदा है । यह मेरी फिल्म के लिए सबसे बड़ा तोहफा था।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म भारत ़ पाकिस्तान के सहयोग से बनी है ।
भाषा नरेश
09101322 दि
नननन