Advertisement
CMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफाMeta भारत में बनाएगी अपना पहला AI डेटा सेंटर, Reliance के साथ मिलाया हाथLock-in Expiry: Meesho से लेकर ICICI Pru AMC तक, 75 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होने वाला हैलोग खरीद रहे हैं ज्यादा बीमा पॉलिसियां, फिर भी LIC और कंपनियों की ग्रोथ क्यों पड़ी धीमी?Delhi Weather Update: हीट वेव के बीच दिल्ली पर मेहरबान हुआ मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्टGold-Silver Price Today: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें ताजा भावजॉब बदलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट, इन सेक्टरों में बढ़ रही हैं सैलरी! जानिए अगले साल कितना मिलेगा इंक्रीमेंटभारत में आ सकता है 80 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, रुपये को होगा फायदाभारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधानऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा खेल! ‘डार्क पैटर्न’ से हर साल 28,000 करोड़ रुपये गंवा रहे भारतीय ग्राहक
अन्य समाचार श्री लक्ष्मी कोटसिन क्षमता विस्तार पर करेगी 1,300 करोड़ रुपये निवेश
'

श्री लक्ष्मी कोटसिन क्षमता विस्तार पर करेगी 1,300 करोड़ रुपये निवेश

PTI

- September,09 2012 3:33 PM IST

कपड़ा कंपनी श्री लक्ष्मी कोटसिन विभिन्न खंडों में क्षमता विस्तार के लिये अगले वर्ष के अंत तक 1,300 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

नोएडा की कंपनी ने कहा कि निवेश का बड़ा हिस्सा टेरी तौलिया का उत्पादन बढ़ाने में किया जाएगा। इसके अलावा धागा कताई गतिविधियों की क्षमता बढ़ाने में भी निवेश किया जाएगा।

श्री लक्ष्मी कोटसिन लि. :एसएलसीएल: के कंपनी सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेट्र से कहा, कंपनी टेरी तौलिया की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिये 700 करोड़ रुपये निवेश करेगी। फिलहाल हमारी क्षमता 15,000 टन सालाना है और विस्तार के बाद हमारी क्षमता 33,000 टन सालाना हो जाएगी।

उन्होंने कहा, विस्तार कार्यक्रम दिसंबर 2013 तक पूरा हो जाएगा।

धागा कताई क्षमता के विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी के पास कताई इकाई है। इसमें 35,000 स्पिंडल तथा 5,000 रोटर लगे हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि जरूरतों को पूरा करने के लिये कंपनी 1.50 लाख स्पिंडल तथा 5,000 रोटन लगाने की योजना बना रही है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement