Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार सहरसा में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण
'

सहरसा में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण

PTI

- July,06 2012 9:53 PM IST

बिहार के सहरसा जिले में शहर क्षेत्र में तिरंगा चौक के पास स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव के बाद उत्पन्न तनाव आज समाप्त हो गया और नगर में स्थिति शांतिपूर्ण है।

गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने कहा , सहरसा शहर में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण हो गयी है। मंदिर में पथराव के मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोगों ने बातचीत कर प्रदर्शनकारियों समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद सहरसा शहर में स्थिति सामान्य हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि शबे बारात के दौरान गुरुवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तिरंगा चौक पर स्थित एक मंदिर में पथराव करने से मंदिर के बल्ब आदि क्षतिग्रस्त हो गये थे जिसके बाद सुबह शहर में आक्रोशित एक समुदाय के लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, बाजार बंद कराए और मधेपुरा सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एहतियात के बडी संख्या में सुरक्षा बलों को शहर में तैनात कर दिया गया था। कोसी क्षेत्र के डीआईजी संजय सिंह और सहरसा जिलाधिकारी मिसबाह बारी दिन में नगर में कैंप किये हुए थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement