प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज ओलंपिक पदक विजेता एम सी मेरीकाम और योगेश्वर दत्त को यहां देश के शीर्ष पुलिस और खुफिया अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया ।
दोनों पदक विजेताओं को 22 . 22 लाख रूपये दिये गए । मणिपुर में पुलिस उप अधीक्षक मेरीकाम को पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नति देने का भी ऐलान किया गया ।
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब खुफिया ब्यूरो ने खिलाडि़यों के सम्मान में समारोह रखा हो । ये दोनों खिलाड़ी अपने राज्य के पुलिस विभाग में है । दत्त हरियाणा पुलिस में उप अधीक्षक है ।