Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार ब्रिटेन के एनजीओ ने ओसामा बिन लादेन से जुड़े आरोप से किया इंकार
'

ब्रिटेन के एनजीओ ने ओसामा बिन लादेन से जुड़े आरोप से किया इंकार

PTI

- September,07 2012 7:23 PM IST

सीआईए को ओसामा बिन लादेन की पहचान में कथित तौर पर सहायता करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर से किसी भी तरह के संपर्क से इंकार करते हुए लंदन स्थित एक एनजीओ ने आज कहा कि वह अपने कर्मचारी को वीजा मना किए जाने के मामले में पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांग रहा है ।

सेव द चिल्ड्रेन संगठन ने कहा कि पाकिस्तान में उसके अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी को देश छोड़ने के लिए दो महीने की मोहलत दी गई । पाकिस्तान ने इस अचानक निष्कासन की कोई वजह नहीं बताई ।

सेव द चिल्ड्रेन की निदेशक इश्बेल माथेसन ने प्रेट्र को बताया कि संगठन का डॉ. शकील अफरीदी के साथ कोई लेना देना नहीं है जिसने कथित तौर पर सीआईए को एबोटाबाद में टीकारण कार्यक्रम के जरिए ओसामा बिन लादेन की पहचान में मदद की ।

उन्होंने कहा कि संगठन को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सूचित किया कि उनके छह अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के वीजा का नवीनकरण नहीं किया जा सकता ।

माथेसन ने कहा, हमें अभी भी इसके वजहों की जानकारी नहीं है और हम तत्काल इसका स्पष्टीकरण मांग रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement