Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार न्यायाधीशों को माई लॉर्ड कहने के मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
'

न्यायाधीशों को माई लॉर्ड कहने के मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

PTI

- September,06 2012 8:53 PM IST

पाकिस्तान की एक अदालत ने वकीलों द्वारा शीर्ष न्यायालयों के न्यायाधीशों को माई लॉर्ड और योर लॉर्डशिप कहकर बुलाने को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है ।

मलिक अल्लाह यार खान द्वारा दायर याचिका की सुनवायी लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नासिर सईद शेख ने की ।

खान ने अपनी याचिका में कहा था कि किसी को माई लॉर्ड कहकर बुलाना अपराध है क्योंकि इस तरह से सिर्फ अल्लाह को संबोधित किया जा सकता है ।

खान ने यह भी कहा है कि 1980 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर अदालत में माई लॉर्ड जैसे संबोधनों से बचने और न्यायाधीशों को संबोधित करने के लिए सर, जनाब-ए-वाला और जनाब-ए-आली आदि का उपयोग करने की सलाह दी थी ।

राष्ट्रपति का यह आदेश जून 1979 में हुई बैठक में लिया गया था जिसमें शीर्ष न्यायालयोंं के मुख्य न्यायाधीश शामिल थे ।

खान ने अदालत से इस मामले में आदेश या निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement