तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयललिता का समर्थन मांगते हुए परियोजना को रद्द करने की आज ताजा अपील की।
जिले के इदिंतकराई से आये प्रदर्शनकारियौं ने भारत..रूस के संयुक्त उपक्रम के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की प्रदिबद्धता जतायी। इन प्रदर्शनकारियों में बच्चे भी शामिल थे। बच्चों ने विकिरण संबंधी अपनी आशंका दोहरायी तथा इस बात पर जोर दिया कि परियोजना के चालू होने पर स्थानीय कृषि और मत्स्य पालन गतिविधियां प्रभावित होंगी।
इदिंतकराई निवासी विजिन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उनके परमाणु विरोधी आंदोलन के पीछे कोई विदेशी वित्तपोषण नहीं है जैसा केंद्र की ओर से दावा किया जा रहा है। उसने कहा, हम अपने अभिभावकों के मेहनत से कमाये धन से प्रदर्शन कर रहे हैं।