पिछले लगभग एक महीने से झुलसाती गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लोगों को आज बारिश होने से बहुत राहत मिली। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश हुई।
राजधानी दिल्ली में मानसून से पूर्व बारिश के होने से कल की तुलना मंे आज तापमान में कम से कम तीन डिग्री की गिरावट हुई।
जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज की गयी और ेक्षेत्र में आर्द्रता का स्तर बढ़ गया।
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी। चंडीगढ़ और इससे लगे इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानूसन सक्रिय रहा और कल के बाद मानूसन पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में कुछ और इलाकों की ओर बढ़ा।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने के लिहाज से स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं।