हरियाणा के जिला फरीदबाद में नाबालिग लड़की से छोड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजीव कालोनी निवासी आजीत सिंह ने पुलिस मैं शिकायत करायी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पिंकी बुधवार को शौच के लिए बाहर गई थी, उसी दौरान कालोनी निवासी संदीप और राजीव ने उसकी लड़की से छोड़छाड़ की। इसके बाद उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।