Advertisement
भारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधानऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा खेल! ‘डार्क पैटर्न’ से हर साल 28,000 करोड़ रुपये गंवा रहे भारतीय ग्राहकभीषण गर्मी का कपड़ा उद्योग पर वार! फैक्ट्रियों का उत्पादन 10% तक घटा, श्रमिकों की सेहत पर भी संकटपरमाणु ताकत में भारत की बड़ी छलांग, पहली बार 12 न्यूक्लियर हथियार तैनात; SIPRI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा4400 दिन पूरे करते ही मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, NDA नेता करेंगे भव्य सम्मानबॉन्ड बाजार में फिर उतर सकती हैं टाटा ग्रुप की दो कंपनियां, जुटा सकती हैं 4,000 करोड़ रुपयेStock Market Update: शेयर बाजार में धमाकेदार वापसी! Sensex 300 अंक उछला, Nifty 23,250 के पार, RIL-Trent ने मचाई धूमGlobal Oil Market: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कच्चे तेल में हल्की तेजी, WTI 89 डॉलर के करीबनौकरी के साथ दूसरा काम करने को मजबूर हो रहे भारतीय, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासाबीमा उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक! ग्रोथ सबसे धीमी
अन्य समाचार उन्मुक्त ने कहा, तेंदुलकर की सलाह मददगार साबित हुई
'

उन्मुक्त ने कहा, तेंदुलकर की सलाह मददगार साबित हुई

PTI

- August,29 2012 8:13 PM IST

भारत की अंडर 19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने आज कहा कि उनकी टीम को सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत के कारण आस्ट्रेलिया में एक बार फिर विश्व खिताब अपने नाम करने में मदद मिली।

उन्मुक्त ने यहां कैस्ट्राल पुरस्कार समारोह की शुरूआत से पहले कहा, सचिन की सलाह हमारे लिए काफी मददगार साबित हुई। उन्हांेने आस्ट्रेलिया में काफी मैच खेले हैं और उन्होंने हमें बताया कि विश्व कप के दौरान हमें किस तरह की पिचों पर खेलना पड़ सकता है। उन्होंने दबाव से निपटने के अपने अनुभव के बारे में भी बताया। यह हमारे लिए काफी मददगार था।

उन्मुक्त ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में नाबाद 111 रन की पारी खेलकर भारत को एक बार फिर अंडर 19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने इससे पहले वर्ष 2000 और 2008 में भी यह खिताब जीता था।

उन्मुक्त ने कहा कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में वीरेंद्र सहवाग की भूमिका भी अहम थी और दिल्ली के इस आक्रामक बल्लेबाज ने उन्होंने बल्लेबाजी के उपयोगी टिप्स दिये थे जिससे उन्हें अपने खेल को सुधारने में काफी मदद मिली।

उन्हांेेने कहा, मैंने सहवाग के साथ दिल्ली के लिए काफी मैच खेले हैं। वह मुझे बल्लेबाजी के काफी उपयोगी टिप्स देते हैं। इससे मेरा मनोबल बढ़ा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement