Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार एकता न होने की वजह से तमिलों का उद्देश्य अधूरा : करूणानिधि
'

एकता न होने की वजह से तमिलों का उद्देश्य अधूरा : करूणानिधि

PTI

- August,25 2012 12:23 AM IST

राजस्थान सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश की चपेट में आये सात जिलों में तेजी से सुधार होने का दावा किया है। जयपुर के मदरामपुरा और सीकर जिले के लक्ष्मणगढ में सेना राहत कार्यो में जिला प्रशासन की मदद कर रही है।

अधिकारिक सूत्रों ने आज कहा, वर्षा का दौर कमजोर पड़ने के कारण अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में राहत कार्य में तेजी आने के कारण राहत शिविरों में रूके लोग अपने अपने घर जा रहे है।मदरामपुरा और लक्ष्मणगढ में निचले इलाकों में भरे पानी को निकालने में सेना जिला प्रशासन की मदद कर रही है।

उन्होने कहा कि फिलहाल किसी और स्थान से वर्षाजनित हादसों में और किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में 33 लोगों की मौत हुई है। वर्षाजनित हादसों में जयपुर दस, सीकर चार,भीलवाडा,चूरू तीन तीन,भरतपुर,दौसा,सवाई माधोपुर,अलवर,धौलपुर दो दो तथा टोंक,झंुझुनूं,अजमेर में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार राज्य में आज सबसे अधिक 102 मि मी वर्षा नवलगढ में जबकि भरतपुर 80,सीकर में साठ मि मी और अन्य स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है।

भाषा अनिल

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement