न्यूजीलैंड के एरिक मूरे और हामिश बांड ने ओलंपिक नौकायन पुरूष युगल स्पर्धा में नया विश्व रिकार्ड बनाया ।
उन्होंने डोर्ने नहर में हुई स्पर्धा में छह मिनट 8 . 50 सेकंड में फासला तय किया । पिछला रिकार्ड छह मिनट 14 . 27 सेकंड का था जो 2002 में ब्रिटेन के मैथ्यू पिंसेंट और जेम्स क्रेकनेल ने बनाया था ।
मूरे और बांड ने 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद कोई मुकाबला नहीं गंवाया है । उन्होंने साथ में 14 विश्व कप या विश्व चैम्पियनशिप रेस जीती है ।
एपी