Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार स्थिति को सामान्य बनाने में शुरूआती दिक्कत : मनमोहन
'

स्थिति को सामान्य बनाने में शुरूआती दिक्कत : मनमोहन

PTI

- July,28 2012 4:23 PM IST

असम के बीटीएडी और धुबरी जिले में हिंसा को नियंत्रित करने में प्रारंभिक दिक्कतों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कदम उठायेंगी और पीडि़तों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी।

कोकराझार कामर्स कालेज स्थित राहत शिविर में शरणार्थियों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, जो कुछ भी हुआ, वह दुखद है। मैं आपके दुख को समझ सकता हूं और इस दुख की घड़ी में हम सब अपके साथ हैं।

यह पूछे जाने पर कि किस कारण से यह समस्या सामने आई, प्रधानमंत्री ने कहा, यह जटिल विषय है और जब स्थिति सामान्य हो जायेगी तब हम स्थिति की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा, हम सब भारतीय है और हमें एक साथ रहना है। यह समय आरोप

प्रत्यारोप लगाने का नहीं है। हमें साथ मिलकर रहना है।

सिंह ने कहा, हमारी शीर्ष प्राथमिकता शांति स्थापित करने की है और हम सभी प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं प्रदान करेंगे।

सिंह भारतीय वायु सेना के एक हेलीकाप्टर से असम के हिंसाग्रस्त जिले कोकराझार पहंचे । इससे पहले वह जिस हेलिकॉप्टर से प्रभावित जिले जा रहे थे उसे तकनीकी कारणों से गुवाहाटी लौटना पड़ा था।

जारी भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement